आर्य्यन-विजय' में ठाकुर हरनामसिंघ चौहान लिखते हैं-
हिमालय से उतरा हुआ जल अनेक मार्गों से बहकर यमुना में मिलता होगा, उसके द्वारा छोटी-छोटी नदियाँ और नाले बन गये होंगे। यह पानी अपनी गति बदलने से आर्यों के ग्रामों को नष्ट-भ्रष्ट कर देता होगा। सत्य प्रतिज्ञ महाराजा भगीरथ ने गंगोत्री पर्वत से उतरे जल वेग की धारा को एक निश्चित मार्ग से ले जाकर यमुना में मिला देने का निश्चय किया।"रामायण के बालकाण्ड" श्लोक 19/31-34 का सार इस प्रकार है-
आकाश स्वरूपा गंगोत्तरी पर्वत से उतरे जल को बड़े -बड़े पर्वत टीलों को काटकर आर्यावर्त की भूमि पर नहर के समान जलमार्ग बनाते हुए चले। रथ पर सवार महाराजा भागीरथ आगे-आगे बढ़ते जाते थे और उनके पीछे-पीछे नहर तैयार होती जाती थी। भागीरथ जी के इस अद्भुत कार्य को देखकर देवता जय-जयकार करने लगे।"
(१) ऋग्वेद के मंडल 3-4 में अश्व का अर्थ यंत्र आया है। हो सकता है, उस समय यंत्र अश्व के रूप जैसा हो, जो मिट्टी कटाई, खुदाई के काम आता हो।
(२) यंत्र-योजना (यजुर्वेद 18-9)।
(३) स्वर्ग के राजा इंद्र-वर्तमान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली का राजा।
(४) 60 हजार सगर-पुत्र -राजा सगर अपनी प्रजा को पुत्रवत स्नेह करते थे। शायद, उस समय आबादी 60 हजार हो।
(५) जल गए-जल के अभाव में प्रजा मृतप्राय हो गयी।
(६) गंगा को स्वर्ग से उतारा-गंगा के उद्गम (गंगोत्री) से गंगा सागर तक धरातल में लगभग 5000 मीटर का अंतर है। अतः पुराणों में गंगा के स्वर्ग से उतारने की परिकल्पना की गई।
(७) भगवान शिव की जटाओं से-स्कन्द पुराण के अनुसार महादेव जी पहाड़ी क्षेत्र के क्षत्राधिपति थे। उनकी राजधानी कैलाश (तिब्बत) थी। भागीरथ ने उनसे पर्वत श्रृंखलाओं से होकर जलधारा ले जाने की अनुमति माँगी और वे सहमत हो गए। अमिश त्रिपाठी ने उपन्यास 'मेहला' में इसकी चर्चा की है।
(८) सगर-पुत्र जीवित हो गए-गंगा के मैदानी क्षेत्र में पदार्पण से सिंचाई एवं पीने के पानी की सुविधा बढ़ गई, बंजर जमीन लहलहा उठी, समृध्दि हुई, अर्थात प्रजा (सगर-पुत्र) जीवित हो गए।
क्षत्रिय सभा ने किया सम्मानित

पिछले दिनों क्षत्रिय सभा, जबलपुर ने समर्पित सामाजिक सेवाओं के लिए सुरेन्द्र सिंह पँवार को सम्मानित किया। चित्र में स्मृति-चिन्ह भेंट करते ठाकुर सुभाष सिंह गौर, संरक्षक क्षत्रिय सभा एवं मंचासीन डॉ (श्रीमती) अंजू सिंह बघेल, ठाकुर रज्जन सिंह बैस, अध्यक्ष क्षत्रिय सभा, ठाकुर पंचम सिंह (पूर्व-अध्यक्ष) तथा संचालन करते सरदार सिंह राजपूत।